श्रीनगर में फायरिंग रेंज के पास जंगल में लगी आग

श्रीनगर। बुधवार की देररात पराग डेरी के पास जंगल में आग लगने की सूचना फायर यूनिट को प्राप्त हुई। प्रभारी फायर यूनिट के नेतृत्व में टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। आग एसएसबी फायरिंग रेंज के पास जंगल में लगी थी और तेजी से निकटवर्ती आवासीय क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। फायर कर्मियों ने एमएफई पंपिंग और बीटिंग मेथड का उपयोग कर आग पर काबू पाया। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण आग समय रहते बुझ गई, जिससे पास के आवासीय क्षेत्र में संभावित बड़ी घटना और नुकसान होने से बचा जा सका।
