सहायक बहीखाता प्रशिक्षण में युवाओं को मिल रहा स्वरोजगार का अवसर


रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में युवाओं को स्वरोजगार और वित्तीय क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा निःशुल्क सहायक बहीखाता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो 20 मार्च 2026 तक चलेगा। संस्थान के निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को लेखांकन के मूलभूत कौशल, डिजिटल बैंकिंग और भुगतान प्रणालियों की जानकारी दी जा रही है। साक्षात्कार के आधार पर 30 युवक-युवतियों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बहीखाता प्रबंधन, आय-व्यय लेखा, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और उद्यमिता से संबंधित व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक ज्ञान भी प्रदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!