वनाग्नि रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश


रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में बढ़ते तापमान और संभावित वनाग्नि की घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वनाग्नि रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा ग्राम पंचायत से ब्लॉक स्तर तक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। वन विभाग ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में 64 क्रू स्टेशन स्थापित किए गए हैं और त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही गश्ती दलों को भी सक्रिय किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि जंगल में आग लगने की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!