महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम पर प्रशिक्षण आयोजित

रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की कार्ययोजना के अंतर्गत आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में अधिकारियों और कर्मचारियों को महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम-2013 के प्रावधानों, आंतरिक शिकायत समिति के गठन और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विषय विशेषज्ञों ने उदाहरणों के माध्यम से लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षित कार्यस्थल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
