खोए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंप दिए। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने मोबाइल फोन मालिकों को उनके फोन लौटाए।
एसपी ने बताया कि मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने पर थाना और साइबर टीमों की मदद से ट्रेसिंग कर रिकवरी की जाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल खोने पर ब्म्प्त् पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और बिल, पहचान पत्र व मिसिंग रिपोर्ट जैसे आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखें। साथ ही पुराना मोबाइल खरीदते समय पूरी जानकारी लेने की सलाह भी दी।