विश्व प्लम्बर दिवस पर आयोजित हुआ प्लम्बर सम्मान समारोह

देहरादून। जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर भवन सभागार, सर्वे चौक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तत्वावधान में प्लम्बर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अभिनव शाह ने किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड पेयजल निगम और उत्तराखण्ड जल संस्थान से जुड़े 33 प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटर और फीटर्स को उत्कृष्ट कार्य के लिए टूल किट देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्लम्बर, पम्प ऑपरेटर और फीटर्स पेयजल योजनाओं के संचालन व रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे लोगों को घरों में शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित होती है। कार्यक्रम में जल संरक्षण और पेयजल स्रोतों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
