सदन में उठा बिजली बिल और स्मार्ट मीटर का मुद्दा, किसानों को राहत देने की मांग


हरिद्वार। गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने बिजली से जुड़े कई अहम मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने “सरचार्ज माफ़, बिजली बिल हाफ़, स्मार्ट मीटर साफ़ करो” का नारा देते हुए आम उपभोक्ताओं और किसानों को राहत देने की मांग की।
विधायक ने कहा कि प्रदेश में गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग पहले से ही आर्थिक दबाव झेल रहा है। ऐसे में बढ़ते बिजली बिल और सरचार्ज लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सरकार से सरचार्ज माफ करने और बिजली बिलों में राहत देने पर विचार करने की मांग की। उन्होंने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में किसानों पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ उचित नहीं है। सरकार को किसानों के बिजली बिल माफ करने या विशेष राहत देने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।
साथ ही उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में बढ़ती आशंकाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार को जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!