खानपुर में पॉलीटेक्निक स्थापित, दल्लावाला से रुड़की बस सेवा जल्द शुरू


हरिद्वार/खानपुर। क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खानपुर में पॉलीटेक्निक स्थापित करने और दल्लावाला से रुड़की तक बस सेवा शुरू करने के आदेश दिए हैं। यह पहल विधायक उमेश कुमार के प्रयासों से संभव हुई। पॉलीटेक्निक खुलने से युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। वहीं बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक उमेश कुमार ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे खानपुर क्षेत्र में शिक्षा और परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!