मिशन मर्यादा अभियान के तहत 15 लोगों पर की कार्रवाई

कोटद्वार। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन मर्यादा अभियान के तहत पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। 10 मार्च को कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने नगर के सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शराब पीकर हुड़दंग कर रहे 15 लोगों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर मद्यपान कर अशांति फैलाने या सामाजिक मर्यादा भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
