हिमोत्थान सोसायटी कार्यक्रमों के समन्वय पर जिलास्तरीय बैठक आयोजित

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
पौड़ी गढ़वाल। हिमोत्थान सोसायटी द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन और विभागीय योजनाओं के साथ समन्वय को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन और आजीविका से जुड़े कार्यक्रमों को मजबूत करने तथा किसानों के लिए बेहतर मार्केट लिंकेज विकसित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कोल्ड स्टोरेज की संभावनाओं पर भी कार्य करने और नई पहलों को पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने विभागों और सोसायटी के बीच मजबूत समन्वय पर बल दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और हिमोत्थान सोसायटी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
