वेतन निर्धारण विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
रुद्रप्रयाग। जिला सभागार में डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी के तत्वावधान में वेतन निर्धारण संबंधी जटिलताओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य प्रशिक्षक वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रशांत कुमार ने अधिकारियों और लेखाकारों को नियुक्ति, पदोन्नति, एसीपी, एमएसीपी और नए वेतनमान से जुड़े नियमों की जानकारी दी। उपनिदेशक पूनम पाठक ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न जनपदों में आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
