बैठक में की निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन की प्रगति की समीक्षा


टिहरी गढ़वाल। कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय विद्यालय की विद्यालय प्रबंधन समिति और मॉनिटरिंग समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नई टिहरी में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरा कर भवन विद्यालय प्रबंधन को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि हस्तांतरण से पहले भवन के सभी कार्यों की जांच सुनिश्चित की जाए और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही विद्युत, पेयजल, शौचालय और आवागमन जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी होने के बाद ही विद्यालय को नए भवन में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!