देवप्रयाग-लक्ष्मणझूला में गंगा जलस्तर बढ़ने की आशंका पर की मॉक ड्रिल

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। संभावित आपदा से निपटने की तैयारी को परखने के लिए पुलिस ने विभिन्न विभागों के साथ देवप्रयाग और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में टिहरी डैम से अधिक जल छोड़े जाने और गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने की स्थिति को आधार बनाया गया। पुलिस और राहत दलों ने नदी तट के आसपास रहने वाले लोगों, व्यापारियों व तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। साथ ही भीड़ प्रबंधन, मार्ग सुचारु रखने और त्वरित राहत-बचाव कार्यों की तैयारी भी परखी गई, ताकि वास्तविक आपदा में जनहानि न्यूनतम रहे।
