कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था को लेकर धरना जारी

उत्तरकाशी। सुमन मंच, हनुमान चौक में गोपीनाथ सिंह रावत के नेतृत्व में शहर में कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था और मां गंगा को प्रदूषण से बचाने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 82वें दिन भी जारी रहा। बाड़ागड्डी क्षेत्र के किशनपुर गांव से आए नागरिकों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि गंगा अपने मायके उत्तरकाशी में ही प्रदूषित हो रही हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से ट्रेचिंग ग्राउंड और ठोस कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था शीघ्र करने की मांग की। चेतावनी दी कि समाधान न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
