दिवंगत कर्मी गिरवीर को पुलिस ने दी श्रद्धांजलि


उत्तरकाशी। पुलिस दूरसंचार में संदेशवाहक के पद पर तैनात गिरवीर चंद रमोला (42) के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को पुलिस लाइन उत्तरकाशी में पुलिस परिवार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसपी ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और विभाग की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!