बीएचईएल ने छात्राओं के लिए लगाया निःशुल्क पोषण वितरण शिविर


हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार ने कॉर्पाेरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ज्वालापुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता और प्रमुख चिकित्सा सेवाएँ डॉ. शारदा स्वरूप ने किया।
इस अवसर पर संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ उनका स्वास्थ्य और पोषण भी बेहद महत्वपूर्ण है। बीएचईएल समाजहित से जुड़े कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। वहीं डॉ. शारदा स्वरूप ने छात्राओं को संतुलित आहार और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी।
शिविर में लगभग 300 छात्राओं को निःशुल्क पोषण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक (सीएसआर) पार्थ सारथी गौड़ा, प्रधानाचार्य पूनम राणा, शिक्षकगण, बीएचईएल चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ और यूनियन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!