इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल 2025 के विरोध में देशभर में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन


हरिद्वार। प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 के विरोध में मंगलवार को देशभर में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने प्रदर्शन, धरना और विरोध सभाएँ आयोजित कीं। यह प्रदर्शन नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर किया गया।
ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि यह बिल बिजली वितरण क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा देगा और सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को कमजोर करेगा। उन्होंने कहा कि क्रॉस-सब्सिडी खत्म होने से किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं पर बिजली दरों का बोझ बढ़ेगा। फेडरेशन का आरोप है कि एक ही क्षेत्र में कई वितरण लाइसेंस देने से निजी कंपनियां केवल लाभकारी उपभोक्ताओं को चुनेंगी, जबकि घाटे वाले उपभोक्ता सरकारी कंपनियों पर रह जाएंगे। संगठन ने सांसदों से संसद में बिल का विरोध करने और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!