दुकानों व बोर्ड पर जीएसटी व मोबाइल नंबर अंकित करने की मांग


हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती को ज्ञापन सौंपकर कुंभ मेला क्षेत्र में दुकानों के बोर्ड पर जीएसटी नंबर और मोबाइल नंबर अंकित करने की मांग की।
डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि मेला क्षेत्र में दुकानों के सामने एक समान बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिन पर दुकानदारों और दुकानों के नाम तो लिखे जा रहे हैं, लेकिन जीएसटी नंबर और मोबाइल नंबर अंकित नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पारदर्शिता और पहचान के लिए यह जानकारी भी बोर्ड पर दर्ज की जाए। इस दौरान प्रवीण शर्मा, विशाल मूर्ति भट्ट, अनुज गुप्ता, योगेश भारद्वाज, अजय अरोड़ा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!