नवदंपति व परिजनों पर हमले के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

गोपेश्वर/चमोली। कठूड़ क्षेत्र में नवदंपति और उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में गोपेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 की शाम अनुष्का रावत पुत्री वीरेंद्र सिंह रावत अपने भाई और पति के साथ कठूड़ क्षेत्र में ओपन जिम के पास फोटोशूट कर रही थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने बिना किसी कारण उनके साथ मारपीट कर दी और वहां खड़े वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर पुलिस ने देवेंद्र सैलानी, बिजेंद्र सिंह, महेंद्र लाल, विक्रम बिष्ट, बद्रीलाल और मातबर को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
