गुमशुदा महिला को देहरादून से सकुशल किया बरामद

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
देवप्रयाग निवासी सागर नेगी ने थाना देवप्रयाग में सूचना दी थी कि उनकी माता 7 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला की तलाश के लिए टीम गठित कर संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते महिला को देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
