पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर पौड़ी पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस ने चेक बाउंस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त कृतदेव उर्फ सुनील निवासी पदमपुर को मानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

वहीं थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने न्यायालय के वारंट के आधार पर वारंटी अभियुक्ता अरुणा निवासी ग्राम किरमोला को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।
