तहसील दिवस में 70 शिकायतें दर्ज, 32 का मौके पर निस्तारण

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में विकासखंड ऊखीमठ स्थित खंड विकास कार्यालय में तहसील दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया।
तहसील दिवस में कुल 70 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 32 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान अवैध शराब बिक्री, सड़कों की मरम्मत, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
