सूचना का अधिकार व सेवा का अधिकार अधिनियम पर प्रशिक्षण शुरू

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के प्रभावी क्रियान्वयन और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार रुद्रप्रयाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। यह कार्यशाला डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
प्रशिक्षण के पहले दिन लोक सूचना अधिकारी, सहायक लोक सूचना अधिकारी और पटल सहायकों ने भाग लिया। उप निदेशक पूनम पाठक और एडवोकेट राजेश डिमरी ने अधिनियम के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए पारदर्शिता और समयबद्ध सूचना उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
