प्रदेश के सभी प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालय: डॉ. धन सिंह


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बालिका शौचालय बनाए जाएंगे, ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य के 141 राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण के लिए सरकार ने 5.34 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में मार्च माह तक शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही जो शौचालय निष्क्रिय पड़े हैं, उन्हें भी शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. रावत ने बताया कि सरकार विद्यालयों में फर्नीचर, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बेटियों के लिए सुरक्षित शौचालय व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है, ताकि उन्हें विद्यालयों में बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!