गांव में जिलाधिकारी ने सुनी पेयजल समस्या, मौके पर समाधान के निर्देश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों के साथ गांव में पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण में पाया गया कि मौजूदा जल टैंक की क्षमता गांव की जरूरत के अनुसार पर्याप्त नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने टैंक की क्षमता 5 किलोलीटर से बढ़ाकर 17 किलोलीटर करने के निर्देश दिए। साथ ही नलों पर कंट्रोलर लगाने को भी कहा। जिलाधिकारी की पहल से ग्रामीणों में संतोष का माहौल है।


27 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

पौड़ी। विकासखंड एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों की समस्याओं का समाधान किया। शिविर में कुल 27 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!