बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर विधायकों ने दिया धरना


देहरादून/भराड़ीसैंण। गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन माननीय विधायकों ने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायकों ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर पर्याप्त समय देकर चर्चा कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विधायकों का कहना था कि प्रदेश में लगातार बढ़ती बेरोज़गारी, भर्ती घोटालों से आहत युवाओं की पीड़ा, महंगाई की मार, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। इन विषयों पर विस्तृत चर्चा कर ठोस समाधान निकालना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वाेच्च मंच है, जहां जनता से जुड़े हर महत्वपूर्ण विषय पर गंभीर और व्यापक चर्चा होनी चाहिए। इसलिए बजट सत्र की अवधि बढ़ाकर प्रदेश के महत्वपूर्ण और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर सार्थक विमर्श सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। विधायकों ने कहा कि प्रदेश की जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए उनका यह संघर्ष आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!