बसंतोत्सव में उत्कृष्ट कार्यों पर डॉ. नरेश चौधरी सम्मानित

हरिद्वार। उद्यान विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित बसंतोत्सव 2026 में समाजसेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय रेडक्रास की राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. नरेश चौधरी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ. चौधरी ने बसंतोत्सव में उत्कृष्ट संयोजन व संचालन के साथ रेडक्रास यूथ स्वयंसेवकों के माध्यम से रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही दिव्यांग और अति वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर के माध्यम से प्रदर्शनी का भ्रमण भी कराया। उनके इस सेवा कार्य की राज्यपाल सहित कई अधिकारियों ने सराहना की। उद्यान विभाग के सचिव एसएन पाण्डेय और निदेशक एस.एल. सेमवाल ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान रेडक्रास के कई स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
