महिला दिवस पर रक्तदान शिविर, 92 यूनिट रक्त एकत्र
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुंबकम् फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 140 लोगों ने भाग लिया, जिनमें से 92 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सेवा की।
फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और रक्तदान के महत्व को समझाना था। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में आए लोगों को पहले स्वास्थ्य जांच के बाद ही रक्तदान कराया गया। रक्तदान शिविर के साथ ही निशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जिसमें आंख, हड्डी, दांत, स्त्री रोग, बाल रोग, शुगर और बीपी की जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में प्रीति आहूजा, निधि अग्रवाल, विनीता सिकोरिया, संगीता आहूजा, पूजा मेहता, निधि चावला, रुचि तनेजा और पूजा अरोड़ा सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!