महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिलाओं का सम्मान


देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जबकि प्रदेश में मुख्यमंत्री की पहल से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। मुख्य अतिथि गीता धामी ने कहा कि महिलाएं समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं। कार्यक्रम में डॉ. अर्चना वर्मा, शिखा उनियाल, उमा कोठारी सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूची भट्ट सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!