मोहब्बेवाला के पास मार्बल से भरा ट्रक पलटा, यातायात प्रभावित

देहरादून। सहारनपुर की ओर से आ रहा मार्बल से भरा एक ट्रक मोहब्बेवाला के पास मुख्य हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। ट्रक पलटने के कारण दोनों ओर लंबा जाम लग गया और आसपास के मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों ओर से यातायात को डायवर्ट किया है। ट्रक को हटाकर मार्ग को जल्द सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों और यातायात अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए हैं।
