13 मार्च को हरिद्वार में लगेगा रोजगार मेला
हरिद्वार। जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 13 मार्च को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि मेले में 4दृ5 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है और लगभग 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई और स्नातक योग्य अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
