महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल और सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में विकास भवन सभागार में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रज्ञा दीक्षित ने केक काटकर किया। उन्होंने महिला अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए महिलाओं को पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न संस्थाओं और अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम उत्साह और प्रेरणा के माहौल में संपन्न हुआ।
