जागेश्वर धाम पूजा-अर्चना के बाद की मास्टरप्लान की समीक्षा
सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून/अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अल्मोड़ा जनपद स्थित प्राचीन तीर्थस्थल जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने 76.78 करोड़ रुपये की लागत से संबंधित 6 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित योजनाओं में दन्यादृआरा सल्पड़ मोटर मार्ग व चायखानदृथुआसिमल मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही सत्यों में 33/11 केवी उप केंद्र का निर्माण कार्य भी जनता को समर्पित किया गया।
मुख्यमंत्री ने राजकीय पॉलिटेक्निक सल्ट एवं दन्या में अनावासीय भवनों के निर्माण तथा राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट में मैकेनिकल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने जागेश्वर धाम परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ मास्टरप्लान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्य निर्धारित समयसीमा और गुणवत्तापूर्ण मानकों के साथ पूर्ण किए जाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जागेश्वर धाम उत्तराखंड की धार्मिक आस्था का केंद्र है और इसे दिव्य व भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने धाम में बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए सुविधाओं के विस्तार, सड़क सुधार और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया।
मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम में की पूजा अर्चना
देहरादून/अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पौराणिक एवं सिद्ध धाम जागेश्वर धाम मंदिर (अल्मोड़ा) में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने भगवान जागनाथ (भगवान शिव) से राज्य की निरंतर प्रगति, आपसी सद्भाव और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के साथ मंदिर के पुजारियों, स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों से भी भेंट की। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्हं भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!