केदारनाथ यात्रा को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां तेज, दिए निर्देश


रुद्रप्रयाग। आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय के एनआईसी सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि यात्रा को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण और स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा, जिससे पशुओं और यात्रियों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। लोक निर्माण विभाग को सड़कों और संपर्क मार्गों को यात्रा शुरू होने से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
यात्रा मार्ग पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, शौचालय और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। साथ ही साइनबोर्ड, स्ट्रीट लाइट और क्रैश बैरियर भी लगाए जाएंगे। प्रशासन का लक्ष्य देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!