खाकी का फर्ज और इंसानियत की मिसाल


उत्तरकाशी। यातायात पुलिस के अपर उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। रविवार को सब्जी मंडी के पास ड्यूटी के दौरान उन्हें पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी पर रखा बैग मिला, जिसमें नकदी और महत्वपूर्ण कागजात थे। एएसआई जितेंद्र कुमार ने बैग के स्वामी की जानकारी जुटाकर उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया। पुलिसकर्मी की इस सराहनीय पहल की लोगों ने प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!