रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा रजत जयंती समारोह: सचिव संस्कृति

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / राहुल गिरी,
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड अपने गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 नवंबर से 9 नवंबर तक रजत जयंती समारोह बड़े पैमाने पर मनाने जा रहा है। सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति युगल किशोर पंत ने प्रेस वार्ता में बताया कि नौ दिन तक चलने वाला यह भव्य समारोह विविध लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शास्त्रीय प्रस्तुतियों, पैनल चर्चा और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की भागीदारी से यादगार बनेगा।
समारोह का शुभारंभ 1 नवंबर को लोकनृत्य और संगीत कार्यक्रमों के साथ होगा जिसमें भातखंडे संगीत महाविद्यालय और उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका रामेश्वरी भट्ट की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी। 2 नवंबर को उत्तराखंड में सिनेमा विषय पर पैनल चर्चा और पद्मश्री नरेंद्र सिंह नेगी सहित विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुति होगी। 3 नवंबर को जनजातीय लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम एवं तिब्बती संस्थानों की सहभागिता रहेगी। 4 नवंबर को रंगमंच और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां होंगी।
5 से 8 नवंबर तक हिमालयी संस्कृति, संगीत चिकित्सा, नाट्य मंचन, पौराणिक वाद्य और मिशन शक्ति जैसे विशेष विषयों पर कार्यक्रम होंगे। 8 नवंबर को कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। समापन दिवस 9 नवंबर को उत्तराखंड की लोक संस्कृति और भूटान बैंड की प्रस्तुति के साथ राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा।