4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में आयुष विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के ‘‘4 साल बेमिसाल’’ कार्यक्रम के तहत बैरागी कैंप में आयोजित प्रदर्शनी के दूसरे दिन विभिन्न विभागों के स्टॉल आमजन और विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस दौरान 754 छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आयुष विभाग के स्टॉल पर अस्पताल सेवाएं, पंचकर्म चिकित्सा, आयुष शिक्षा, ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की जानकारी दी गई। लाइव योग प्रदर्शन और औषधीय पौधों की प्रदर्शनी को भी लोगों ने सराहा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक जैन ने बताया कि विभाग का उद्देश्य आयुष पद्धतियों को हर घर तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी में राज्य सरकार के चार वर्षों के विकास कार्यों और नई न्याय संहिताओं से जुड़ी जानकारी भी प्रस्तुत की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
