धस्माना ने डॉ. चंडी प्रसाद से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। हिमालयन हॉस्पिटल एवं विश्वविद्यालय जॉलीग्रांट के कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना ने सहायक निदेशक डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल से धर्मपुर स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। लगभग एक घंटे चली मुलाकात में ज्योतिष शास्त्र, विज्ञान, मंत्र चिकित्सा तथा संस्कृत शिक्षा में इनके समावेश पर चर्चा हुई।
डॉ. धस्माना ने बताया कि हिमालयन विश्वविद्यालय में विज्ञान और वेदांत विषय पर शीघ्र कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें डॉ. घिल्डियाल को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। डॉ. घिल्डियाल ने कहा कि विज्ञान और वेदांत के समन्वय से ही भारत पुनः विश्व गुरु बन सकता है। इस अवसर पर डॉ. वैभवी धस्माना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!