जिला मुक्केबाजी संघ ने प्रशिक्षकों को किया सम्मानित


हरिद्वार। विवेक विहार स्थित कार्यालय में आयोजित जिला हरिद्वार मुक्केबाजी संघ की बैठक में विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने बताया कि 29 मार्च को सभी आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। संरक्षक सुनीता चौधरी ने प्रशिक्षकों को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी की गाइडलाइन की जानकारी दी। बैठक में खेल प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!