विधायक ने घिमतोली-स्वाँरी ग्वांस मोटर मार्ग का किया शिलान्यास

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने रविवार को घिमतोली से स्वाँरी ग्वांस तक प्रस्तावित मिसिंग लिंक मोटर मार्ग का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। जिला योजना के अंतर्गत लगभग 32.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस मोटर मार्ग की लंबाई करीब 1.125 किलोमीटर होगी। विधायक ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी और इसके निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में भी परिवहन सुगम होगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
