महिला दिवस पर निकिता रावत की अनोखी पहल, भोजपत्र कला को दिया नया जीवन

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चमोली पुलिस ने नारी शक्ति की प्रेरक मिसाल पेश करने वाली निकिता रावत की उपलब्धियों को साझा किया। पुलिस लाइन गोपेश्वर में तैनात प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत की धर्मपत्नी निकिता रावत ने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपनी प्रतिभा और नवाचार के दम पर विलुप्त होती भोजपत्र कला को नया जीवन दिया है। उन्होंने भोजपत्र से नेमप्लेट, की-चेन, वॉल क्लॉक, आमंत्रण पत्र और सजावटी उत्पाद तैयार कर इस पारंपरिक शिल्प को आधुनिक पहचान दिलाई। उनकी पहल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सराहा है। प्प्ड काशीपुर के थ्प्म्क् कार्यक्रम में भी उनके कार्य को महिला उद्यमिता और सांस्कृतिक संरक्षण के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में सराहा गया। चमोली पुलिस ने इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व की उपलब्धि बताया।
