ध्रुव चौहान ने सेपियंस स्कूल का नाम किया रोशन

देहरादून। सेपियंस स्कूल विकासनगर के छात्र ध्रुव चौहान ने राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और उत्तराखंड का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 6 मार्च को पश्चिम बंगाल में आयोजित हुई। ध्रुव चौहान ने उत्तराखंड टीम की ओर से कुल 9 मैच खेले और देश की 30 टीमों में चौथा स्थान हासिल किया। ध्रुव की इस उपलब्धि पर विद्यालय अध्यक्षा इंदिरा रानी, प्रबंधक रविकांत सपरा, निदेशिका रश्मि गोयल, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
