होली पर हुड़दंग कर फरार हुए तीन आरोपी पुलिस ने दबोचे

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। होली पर्व के दौरान कण्वाश्रम क्षेत्र में हुड़दंग और मारपीट कर फरार हुए तीन आरोपियों को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अभिषेक प्रकाश निवासी पटेल मार्ग, करन गुसांई निवासी तड़ियाल चौक और संजय रावत निवासी जौनपुर, कोटद्वार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
