खनन विभाग की छापेमारी, 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 3 खनन पट्टे सीज

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / गजमफर अली,
देहरादून। विकासनगर क्षेत्र के ढकरानी और ढालीपुर में अवैध खनन की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों का संज्ञान लेते हुए जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह के नेतृत्व में गुरुवार को टीम ने क्षेत्र में छापेमारी की। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध खनन सामग्री से भरी कुल 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया। इनमें से 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली ढकरानी और 5 ढालीपुर क्षेत्र से पकड़ी गईं। जांच के दौरान यमुना नदी किनारे संचालित तीन खनन पट्टों में भारी अनियमितताएं और मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने तीनों पट्टों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से यमुना में प्रतिबंधित मशीनों से खनन और पट्टा कहीं तथा खनन कहीं और किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह ने बताया कि क्षेत्र के स्टोन क्रशर प्लांटों की भी जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।