डीएम ने विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए गुणवत्ता व समयबद्धता के निर्देश
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गुरुवार को कोटद्वार क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने काशीरामपुर तल्ला में निर्माणाधीन 21 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), हल्दूखाता में बन रहे 50 बेड के आयुर्वेदिक चिकित्सालय तथा कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों में पाई गई खामियों पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने एसटीपी निर्माण को पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कार्य में तेजी लाने और क्षतिग्रस्त सड़कों को एक माह के भीतर ठीक कराने के निर्देश दिए। हल्दूखाता आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक संसाधन, पद सृजन और उपकरणों की मांग समय पर भेजने को कहा। मंडी समिति में व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सीसीटीवी लगाने, राजस्व संग्रहण बढ़ाने और लंबित किराया वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!