अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर वसूला जुर्माना


श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर ने शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीम ने सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए संबंधित दुकानदारों के चालान काटे। कार्रवाई के दौरान कुल 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और आमजन को सुविधा देने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!