लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी होली की बधाई

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून/हरिद्वार। रंगों के पावन पर्व होली पर शहर से लेकर देहात तक लोगों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाया। देहरादून, हरिद्वार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही होली की धूम देखने को मिली। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी रंगों में सराबोर नजर आए। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा कीं।
देहरादून के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में सुबह से ही होली खेलने का सिलसिला शुरू हो गया। बच्चों ने रंगीन गुब्बारों के साथ खूब मस्ती की, वहीं युवाओं ने ढोल-नगाड़ों और संगीत की धुन पर नाचते-गाते हुए होली का आनंद लिया। हरिद्वार में भी घाटों और शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रंगों का त्योहार मनाया। कई स्थानों पर सामूहिक होली मिलन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली का उल्लास देखने लायक रहा। गांवों में पारंपरिक फाग गीतों और ढोल-दमाऊं की थाप पर लोग झूमते नजर आए। बुजुर्गों और युवाओं ने एक साथ होली खेलकर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। कई स्थानों पर महिलाओं ने भी समूह बनाकर पारंपरिक गीत गाते हुए होली की खुशियां मनाईं।

घरों में बनाएं विशेष पकवान
होली के अवसर पर घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए। गुजिया, पापड़ी, दही-बड़े, मालपुए और अन्य पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से घर-घर का माहौल उत्सवमय बना रहा। लोगों ने मेहमानों और पड़ोसियों का स्वागत मिठाइयों और पकवानों से किया।

सैर सपाटे में निकले परिवार
दोपहर बाद रंग खेलने का दौर थमने के बाद लोग परिवार और दोस्तों के साथ सैर-सपाटे के लिए भी निकले। कई परिवार पार्कों, बाजारों और पर्यटन स्थलों पर घूमते नजर आए। पूरे दिन शहर और गांवों में होली का उत्साह बना रहा और लोगों ने प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ इस पर्व को यादगार बना दिया।
एसपी ने जवानों व परिवार के साथ खेली होली
उत्तरकाशी। जनपद में होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के बाद पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों ने हर्षाेल्लास के साथ होली मनाई। पुलिस लाइन एवं कोतवाली उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने स्वयं जवानों और उनके परिवारों के साथ रंग-गुलाल खेलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों और परिवारजनों के साथ पारंपरिक लोक नृत्य, रासों-तांदी आदि प्रस्तुत कर उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।
पूर्व विधायक के साथ मनाया होली मिलन
उत्तरकाशी। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर उत्तरकाशी मुख्यालय स्थित पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण के आवास पर भव्य होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। रंग-गुलाल, पारंपरिक गीत-संगीत और आपसी भाईचारे के बीच सभी ने उत्साहपूर्वक होली का पर्व मनाया।

धूमधाम से मनाया रंगोत्सव
रानीखेत। होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पहाड़ों में इस बार महिलाओं की पारंपरिक होली ने खूब रंग जमाया। होली के दिन सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। होली पर बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ रंगोत्सव का आनंद लिया।