11 मार्च को लखनऊ में होगा गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद


देहरादून/वाराणसी। गौमाता को राज्यमाता घोषित कर उत्तर प्रदेश में पूर्ण रूप से गोकशी बंद कराने की मांग को लेकर 11 मार्च को लखनऊ में गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद किया जाएगा। यह जानकारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी।
कार्यक्रम की शुरुआत 6 मार्च को काशी स्थित शंकराचार्य घाट पर संकल्प दिवस के साथ होगी, जहां गंगामाता की पूजा कर धर्मयुद्ध का संकल्प लिया जाएगा। 7 मार्च को श्री विद्या मठ से प्रस्थान कर यात्रा विभिन्न जनसभाओं के माध्यम से जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव, नैमिषारण्य होते हुए 10 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी। निर्णायक कार्यक्रम 11 मार्च को दोपहर 2ः15 बजे से कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल, आशियाना, लखनऊ में आयोजित होगा। इसमें मंगलाचरण, गोमय गणेश पूजन, गो-ध्वज प्रतिष्ठा और धर्मयुद्ध शंखनाद मुख्य आकर्षण रहेंगे। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम शासन को अंतिम चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!