होली पर हुड़दंग करने वाले चार लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई


श्रीनगर गढ़वाल। होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले चार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार के आदेश पर क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के निर्देशन में पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में बीती रात ऋषिकेश बस अड्डा क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया और उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। पकड़े गए व्यक्तियों में विनीत, अतुल, पुष्पेंद्र और अनुज, सभी निवासी बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!