चारधाम यात्रा से पूर्व 17 मार्च को आपदा पूर्वाभ्यास
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा और संभावित आपदाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तरकाशी जिले में 17 मार्च को व्यापक आपदा पूर्वाभ्यास आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों के साथ आभासी बैठक कर सभी तैयारियां समयबद्ध और त्रुटिरहित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास से विभागों की वास्तविक तैयारी, संसाधनों की उपलब्धता और आपसी समन्वय का सही आकलन किया जा सकता है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं ने बताया कि 16 मार्च को परिचर्चा सत्र आयोजित होगा और 17 मार्च को चार चयनित स्थानों पर विभिन्न आपदा परिस्थितियों का अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान विभागों की तत्परता और कार्यक्षमता को परखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!